Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / UPMSRA ग़ाज़ीपुर ने मनाया शहीद भगत सिंह की जयंती

UPMSRA ग़ाज़ीपुर ने मनाया शहीद भगत सिंह की जयंती

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) ग़ाज़ीपुर इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह जयंती ईकाई के कृष्णपुरी कालोनी स्थित कार्यालय  “सुब्रतो भवन” पर पर जिलाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में इकाई के साथियों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईकाई के  सचिव साथी मयंक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरूआत की और जिलाध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और साथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया जिला सचिव साथी मयंक श्रीवास्तव ने साथियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा दवा प्रतिनिधियों के  संवैधानिक अधिकारों और कानूनों पर किए जा रहे हमलों, जैसे बोनस, भविष्य निधि, सैलरी  स्ट्रक्चर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते साथियों से आगामी 1 से 3 दिसम्बर तक दिल्ली में केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में  होने वाले “ऑक्युपाई दिल्ली” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और समर्थन का आह्वान किया। कार्यक्रम में ईकाई के साथी विकास वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो0 अफज़ल, हरिशंकर गुप्ता, मोहित गुप्ता,  संजय कुशवाहा, आशिष राय, राजू चौरसिया, राजेश यादव, शिवम गुप्ता, निकेत तिवारी, अश्वनी राय, मो. अनवर, आरपीएस यादव, अरूण सहाय, आनंद जायसवाल, के साथ अन्य कई साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षता साथी चन्दन राय व संचालन जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …