Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूनम सिंह ने यूपी को नशामुक्‍त करने का लिया संकल्‍प, शराब बंदी के लिए गाजीपुर से गाजियाबाद तक करेंगी जन आंदोलन

पूनम सिंह ने यूपी को नशामुक्‍त करने का लिया संकल्‍प, शराब बंदी के लिए गाजीपुर से गाजियाबाद तक करेंगी जन आंदोलन

शिवकुमार

गाजीपुर। महिला कल्‍याण एवं जन उत्‍थान फाउंडेशन की चेयरमैन पूनम सिंह ने यूपी को नशामुक्‍त करने का संकल्‍प लिया है। इसके लिए वह गाजीपुर से लेकर गाजिया‍बाद तक जन आंदोलन एवं जागरुकता अभियान चलायेंगी। पूनम सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि नशा समाज का कैंसर है जो परिवार के सामाजिक ताना-बाना को तोड़ देता है। नशा से सबसे ज्‍यादा महिलाएं ही प्रभावित होती हैं चाहे वह गरीब की पत्‍नी हो चाहे अमीर की पत्‍नी हो। उन्‍होने कहा कि नशेड़ी व्‍यक्ति सबसे ज्‍यादा अपनी पत्‍नी, माता और बहन को प्रताडि़त करता है, जिसके चलते आने वाले पीढि़यों का भविष्‍य प्रभावित होता है। एक पढ़ी-लिखी सशक्‍त व आत्‍मनिर्भर महिला पूरे परिवार का अकेले विकास कर सकती है। वह वर्तमान और भविष्‍य के पीढि़यों को भी संवारने का काम करती हैं। जिस परिवार की महिला सुशिक्षित और आत्‍मनिर्भर हो उसका सर्वांगिण विकास होता है। महिलाओं का उत्‍पीड़न रोकने के लिए वह नशा व शराब बंदी के लिए गाजीपुर से गाजियाबाद तक आंदोलन व जागरुकता अभियान चलायेंगी। उन्‍होने बताया कि शराब बंदी के लिए वह सीएम योगी से मिलकर महिलाओं की व्‍यथा बतायेंगी और इसपर सरकार को पहल करने के लिए प्रार्थना करुंगी। उन्‍होने कहा कि महिला कल्‍याण एवं जन उत्‍थान फाउंडेशन का उद्देश्‍य महिलाओं में स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा की जागरुता, महिलाओं का कौशल विकास एवं आत्‍मनिर्भरता, युवाओं को तकनीकी ज्ञान, और कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए मार्गदर्शन करना, बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओ, एवं बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्‍साहन करना, जरुरतमंद बच्‍चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण, एवं टीकाकरण शिविर लगाना है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के …