गाजीपुर। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ज्ञात हो रविवार को कासिमाबाद स्थित शिवम गेस्ट हाउस में जनपद के लगभग 16 विद्यालयों के छात्रों ने कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें जीबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 14 स्वर्ण, 16 रजत एवं 27 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की सबसे कम उम्र की छात्रा स्रिजा बरनवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर सबको अचंभित कर दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल एवं निदेशिका प्रियंका गुप्ता बरनवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशींद्र शर्मा ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत एवं लगन से जनपद मे विद्यालय का नाम रोशन किया है, इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। इस अवसर पर कोच अरविंद यादव, आशुतोष पांडेय, हेमलता पांडेय एवं खेल शिक्षक केशव यादव का प्रयास सराहनीय रहा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..