Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ब्रांस बैंड प्रतियोगिता में एमएएच इंटर कालेज फर्स्‍ट, सनबीम दूसरे स्‍थान पर

ब्रांस बैंड प्रतियोगिता में एमएएच इंटर कालेज फर्स्‍ट, सनबीम दूसरे स्‍थान पर

गाजीपुर। प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर ने बताया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वितविहीन विद्यालयों के जनपद स्तरीय बालक/बालिका ब्रांस बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न करायी गयी, जिसमें जनपद स्तरीय समिति के निर्णायक मण्डल के सदस्यों में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के डॉ शिव कुमार (असि०प्रो०), दिनेश यादव निरीक्षक गाजीपुर एवं आकाश कुमार सिंह (जिला क्रीड़ा सचिव) रहे जिनके द्वारा विजेता टीम को मेडल एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें बालक/बालिका श्रेणी/स्थान विद्यालय का नाम बालक संवर्ग प्रथम एम०ए०एच० इण्टर कालेज गाजीपुर, द्वितीय सनबीम,स्कूलमहराजगंज, गाजीपुर, तृतीय डी०ए०वी० इण्टर कालेज गाजीपुर, बालिका संवर्ग प्रथम, राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर, द्वितीय लार्ड्स कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर, तृतीय, एम०ए०एच० इण्टर कालेज गाजीपुर में सम्मानित किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जहूराबाद विधानसभा में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा के दावेदारी से सियासत गरम

शिवकुमार   गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने समाजवादी पार्टी से टिकट …