गाजीपुर। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बीरपुर मोड़ से 25000/- रुपये का इनामिया गैंगेस्टर एक्ट का अभियुक्त नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट पुत्र आलिम हूसेन उर्फ पेड़ा निवासी ग्राम मनिया थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को एक अदद देशी तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर लमु0अ0 सं0 189/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..