गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी सागर स्थित एकेडमी परिसर में किया गया जिसमें प्रसार भारती आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार राम अलम सिंह मधुर जी द्वारा एकेडमी के छात्र छात्राओं को लोक विधा जिसमें प्रमुख रूप से पचरा, सोहर, विदेशिया, जतसार, लाचारी, आल्हा, बिहुला, पूर्वी, धोबियाऊ, कहंरऊ, खेमटा, झूमर, सोरठी, पीड़ीया, बारहमासा, चैती, चैता, फगुआ, बधाई, खिलौना, चम्पाई, सहाना, गर्भाधान, अन्नप्राशन दादरा, निर्गुण इत्यादि की विधिवत बारीकियां सिखाई गईं ! कार्यशाला के समापन समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) शक्ति सिंह जी द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ! एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों में अनेकों शास्त्रीय संगीत की कार्यशाला का आयोजन किया गया है किंतु इस वर्ष लोक संगीत की कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी भारतीय लोक संस्कृति की रक्षा करना है इस माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी लोक कला और संस्कृति जीवित रहेगी! गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी द्वारा ऐसी कार्यशाला समय समय पर आयोजित की जाती रहेगी जिसमें एकेडमी के साथ ही बाहरी संगीत प्रेमी भी इसका लाभ लेते हैं ! समापन समारोह के अतिथि अपर जिला जज शक्ति सिंह जी ने एकेडमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गाजीपुर जैसे जनपद में गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयासों ने एक नई उम्मीद पैदा की है इस माध्यम से संगीत साहित्य को और गति मिलेगी ! कार्यशाला में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ! समापन समारोह में मुख्य रूप से आकाश विजय त्रिपाठी, शिवानी पाण्डेय, सुधांशु रंजन, अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित रहें !
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..