Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डिप्‍टी सीएम से मिलें पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, ट्रॉमा सेंटर के विकास पर हुई चर्चा

डिप्‍टी सीएम से मिलें पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, ट्रॉमा सेंटर के विकास पर हुई चर्चा

गाजीपुर। ट्रॉमा सेंटर को वर्तमान लेवल-3 से लेवल-2 में उच्चीकृत कर पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किए जाने के संबंध में पूर्व मंत्री विजय मिश्र जी ने आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पत्र दिया। श्री मिश्र ने कहा कि गाजीपुर पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है। सारनाथ, कुशीनगर एवं कपिलवस्तु जैसे प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा करने वाले बड़ी संख्या में देश एवं विदेश के बौद्ध तीर्थयात्री गाजीपुर होकर आवागमन करते हैं। गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्गों, फोरलेन मार्गों, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर चोट तथा अन्य अचानक उत्पन्न होने वाली इमरजेंसी में तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका ईलाज गाजीपुर के ट्रामा सेंटर में हो जाये जिससे उनकी जान बचाई जा सके। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक का ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा जिससे उन्हें दूसरे बड़े शहरों में रेफर करने के बजाय गाजीपुर में ही समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।श्री मिश्र ने कहा कि गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर को लेवल-3 से लेवल-2 में उच्चीकृत होने पर इन सुविधाओं का लाभ गाजीपुरवासियों को मिलेगा जिसमे मुख्य रूप से 24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सक Neurosurgeon, Radiologist, Anaesthetist, Orthopaedic Surgeon, General Surgeon और Casualty Medical Officer एवं नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, ICU/क्रिटिकल केयर, ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक चिकित्सा उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर इसे पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जा जाएगा।उन्होंने कहा कि गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर के लेवल-2 में उच्चीकृत होने का लाभ केवल जनपद गाजीपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मऊ, आजमगढ़, बलिया तथा आसपास के अन्य जनपदों के गंभीर मरीजों एवं दुर्घटना पीड़ितों को भी समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को वाराणसी, गोरखपुर अथवा अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के बजाय सारी सुविधाएं गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर में मिल सकेंगी।उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी ने पूर्व मंत्री विजय मिश्र जी द्वारा रखे गए इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को गंभीरता से सुना तथा तत्काल अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। विजय मिश्र जी ने गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर के सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर संचालन की दिशा में तत्काल संज्ञान लेने के लिए उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …