Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महराजगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सनबीम स्कूल महराजगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके योगदान के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, ऑपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान,  कोऑर्डिनेटर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनने की दिशा भी दिखाता है। प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षकों का समर्पण, अनुशासन और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर के बाढ़ प्रभावित 15 विद्यालयो में से 7 विद्यालयो में ऑनलाइन और 8 विद्यालयो को किया गया संबद्ध

गाजीपुर।जनपद गाजीपुर में बाढ़ की वर्तमान स्थिति और जलभराव को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा …