गाजीपुर। DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, Gandhinagar, Ghazipur में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात निदेशक हर्ष राय एवं डॉ. प्रेरणा राय, नरेंद्र राय, सीमा पांडेय, रितेश राय एवं नंदिनी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर एवं चिट गतिविधि खेल का आयोजन किया गया। खेलों में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का वातावरण हंसी-खुशी एवं मनोरंजन से भर गया। केक कटिंग, मनोरंजक गतिविधियों तथा आपसी सहभागिता ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर सीमा पांडेय ने अपने संबोधन में शिक्षकों के समर्पण, जिम्मेदारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेरणा राय, निदेशक ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में उनका योगदान अत्यंत मूल्यवान है। समारोह का समापन आपसी प्रेम, सम्मान एवं आनंदमय वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..