Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट ने बालिकाओं के बीच बढ़ाया सहयोग का हाथ

गाजीपुर: श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट ने बालिकाओं के बीच बढ़ाया सहयोग का हाथ

गाजीपुर। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने के उद्देश्य से श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से बाल संरक्षण गृह में रह रही बालिकाओं के लिए सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष आराधना सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं को ट्रस्ट की सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस दौरान बालिकाओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया तथा उनके मनोबल को बढ़ाने और उन्हें अपनत्व का एहसास कराने का प्रयास किया गया।ट्रस्ट की अध्यक्ष आराधना सिंह ने कहा कि “सेवा का अर्थ केवल आवश्यकता की वस्तु उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व के साथ किसी के साथ खड़ा होना है।” उन्होंने कहा कि इन बेटियों की पहचान और निजता का सम्मान करते हुए ट्रस्ट का प्रयास है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनके लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया जाता रहे। श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ट्रस्ट का संदेश— “सेवा वहीं सार्थक है, जहाँ सहायता के साथ संवेदना और सम्मान भी हो।”

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

50 लाख रुपये के अवैध हेरोइन के सथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। उ0नि0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम …