गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026 में प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है जिसकी प्रवेश की तिथि 27.08.2026 से 04.09.2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित थी जिसे राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रवेश की अन्तिम तिथि 07.09.2026 तक बढ़ा दी गयी है। साथ ही साथ यह भी सूचित किया गया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहुराबाद गाजीपुर तहसील कासिमाबाद के प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..