Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वामी विवेकानंद स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

स्वामी विवेकानंद स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। तुलसी सागर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय एवं अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। कई विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर कक्षाओं का संचालन किया और शिक्षकों के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को समझा। विद्यार्थियों ने भाषण और शुभकामना संदेशों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। विद्यालय के संचालक अजय कुशवाहा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके चरित्र और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर केक काटा। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में शिक्षक दिवस का भव्य व दिव्य आयोजन, गूँजा गुरु-महिमा का जयघोष

गाजीपुर। ज्ञान, संस्कार और अनुशासन की त्रिवेणी सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक …