Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सर्प दंश से अधेड़ की मौत

गाजीपुर: सर्प दंश से अधेड़ की मौत

गाजीपुर। सादात थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 51 वर्षीय मुख्तार कश्यप की सर्प दंश से मौत हो गई। मुख्तार कश्यप को गुरुवार की देर शाम को घास काटते समय सर्प ने उसकी उंगली में काट लिया था। घर वाले उसे एकावश पट्टी और नंदगंज ले जाकर झाड़ फूंक कराए। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्प दंश से मौत की सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम उसका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया। उसकी मौत के बाद पत्नी सुनीता कश्यप पुत्र सौरभ, शुभम और पुत्री नंदिनी का रो रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्थानांतरण में तेजी से हो रही है कार्यवाही- बीएसए

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यालय …