Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वास्थ्य उपकेंद्र तिलेसड़ा वर्षो से है तैयार, कब शुरू होगा इलाज

स्वास्थ्य उपकेंद्र तिलेसड़ा वर्षो से है तैयार, कब शुरू होगा इलाज

गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के तिलेसड़ा ग्राम सभा के शाहपुर में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्षों बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती का इंतजार कर रहा है। भवन निर्माण का कार्य पूरा हुए भी काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। समाजसेवी एवं क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा कि ग्रामीणों के लंबे प्रयास और सरकार से लगातार आग्रह के बाद ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र की सौगात मिली। भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण इसका लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से वार्ता भी हुई थी। प्रभारी द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है। छात्र नेता हरेन्द्र यादव ने बताया कि तिलेसड़ा, शाहपुर, परवा और मुहम्मदपुर सहित आसपास के गांवों के करीब 5 हजार ग्रामीणों को इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालित होने से सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि तिलेसड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जल्द से जल्द स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कराकर इसे जनसेवा के लिए सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

लावारिसो के वारिस समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

गाजीपुर। लावारिशो के वारिश समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार, …