Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवरात्र और दशहरा को लेकर नंदगंज में निकला फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

नवरात्र और दशहरा को लेकर नंदगंज में निकला फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

गाजीपुर। नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार की देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में नंदगंज बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें सैदपुर की उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया भी शामिल रहीं। फ्लैग मार्च शादियाबाद मोड़ से शुरू होकर स्टेशन चौराहे पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आमजन से नवरात्र और दशहरा का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निकाले गए फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा। इस दौरान नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

परिषदीय विद्यालय कंहईपुर की छात्राओं ने धरा नव दुर्गा का रूप

गाजीपुर। कंहईपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य एवं भक्तिमय …