Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में 24 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत

गाजीपुर में 24 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत

गाजीपुर!  समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जनपद गाजीपुर के 24 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा बजट स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत धनराशि संबंधित विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति को प्रेषित की जाएगी तथा शासनादेश में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जीर्ण-शीर्ण एवं असुरक्षित विद्यालय भवनों की तकनीकी समिति द्वारा किए गए सत्यापन तथा नियमानुसार नीलामी/ध्वस्तीकरण के उपरांत अथवा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने के आधार पर जनपद के 04 परिषदीय विद्यालयों के पुनर्निर्माण/नवनिर्माण हेतु भी राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा बजट आवंटित किया गया है। इसी क्रम में जिला परियोजना कार्यालय द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में प्रस्तावित कार्यों के आधार पर 01 ब्लॉक संसाधन केंद्र के पुनर्निर्माण हेतु भी समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बजट प्रेषित किया गया है। इन निर्माण कार्यों से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को पर्याप्त एवं व्यवस्थित शिक्षण स्थान उपलब्ध हो सकेगा। अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनने से विद्यार्थियों की कक्षा में भीड़ कम होगी, शिक्षण अधिगम गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रक्षाबंधन पर नंदगंज बाजार में दिखी रौनक, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा

एम.खालिद गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को …