Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जमानियां में निकली रथ कलश यात्रा

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जमानियां में निकली रथ कलश यात्रा

गाजीपुर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमानिया विधानसभा क्षेत्र में रथ कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ जमानिया दक्षिणी मंडल के ग्रामसभा देवैथा से हुआ। इसके बाद यात्रा देहूड़ी, असैचनपुर, गायघाट होते हुए बड़ेसर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद जी ने कार्यकर्ताओं के साथ की।इसके पश्चात रथ कलश यात्रा जमानिया नगर मंडल में बरुईन मोड़ से प्रवेश कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, पटखौलीया, कस्बा बाजार स्थित सतुवानी घाट शिव मंदिर तथा बलुआ घाट स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई।नगर मंडल के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा जी, महामंत्री राजू पांडे जी, संतोष पांडे जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके बाद यात्रा जमानिया उत्तरी मंडल के ग्रामसभा भैदपुर से प्रारंभ होकर नूरपुर गोहदा में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी जी ने की।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा जी, अजय गुप्ता जी, निपेंद्र उपाध्याय जी, प्रेमसागर राजभर जी, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी संजीत यादव जी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में समानता और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया डेढ लाख का जुर्माना

गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पाक्सों रामअवतार प्रसाद ने गुरूवार को …