Breaking News
Home / अपराध / गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर तीन युवक डूबे, दो की मौत-एक बचा

गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर तीन युवक डूबे, दो की मौत-एक बचा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गये। गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक युवक को बचा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय (25) पुत्र त्रिलोकी पांडेय और गुलशन कुशवाहा (24) पुत्र संतोष कुशवाहा अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार सुबह करीब 7 बजे गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा तेज धारा और गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बाहर निकाले गए।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस, गाजीपुर भेज दिया गया है।  हादसे की सूचना गांव और परिजनों तक पहुंचते ही मातम छा गया। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण और गुलशन घर के कमाने वाले थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता में डालिम्‍स सनबीम गांधीनगर और सेंट जांस के बच्‍चो ने दिखाया प्रतिभा  

​गाज़ीपुर! ब्रैनोब्रेन संस्था की ओर से रविवार को सेंट जॉन्स स्कूल और पिछले 13 अगस्त …