Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वतंत्रता दिवस पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाज़ीपुर में शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाज़ीपुर में शान से लहराया तिरंगा

गाजीपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पूज्य माताजी सावित्री सिंह जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, प्रधानाचार्यगण, प्राचार्यगण, सम्मानित प्राध्यापक बंधु, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गौरवशाली उपस्थिति रही। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

50 लाख रुपये के अवैध हेरोइन के सथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। उ0नि0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम …