Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

गाजीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के परिसर में गुरुवार को मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य उदय राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर सुंदर और आकर्षक मेहंदी की डिजाइनें बनाईं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और विद्यालय परिसर सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहा।निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में कु. सम्भा (कक्षा 12 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अंजलि (कक्षा 11 सी-1) द्वितीय तथा कु. शिवानी (कक्षा 11 सी-1) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कु. रिया गुन (कक्षा 9 ए) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण, कहा- महिला डेस्‍क को बनाएं और प्रभावी  

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी के जनपद गाजीपुर के आगमन पर सर्वप्रथम उनको …