Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा गाजीपुर

गाजीपुर: तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा गाजीपुर

गाजीपुर। वर्ष 1942 की अगस्त क्रांति की गौरवशाली स्मृतियों को नमन करने, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उल्लासपूर्ण बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के संयोजकत्व में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में लंका मैदान से निकली तिरंगा यात्रा सरयू पांडेय पार्क पहुंचकर विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि “तिरंगा हमारी शान, हमारा अभिमान, हमारी आन और हमारा जीवन है।” उन्होंने कहा कि जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब देशवासी हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष के लिए निकलते थे। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और असंख्य बलिदानों का जीवंत प्रतीक है।उन्होंने गाजीपुर की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में यहां के नौजवानों का योगदान सदैव गौरवपूर्ण रहा है। देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करते हुए गाजीपुर के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। यह गाजीपुर की मिट्टी के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश का सर्वोच्च सम्मान और गौरव तिरंगा है। विदेशी शक्तियों ने सदैव समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया। हमें इन विभाजनकारी प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखना होगा। जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित ही हमारा वास्तविक धर्म होना चाहिए।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। आजादी के अमृत मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने  शहीद सिपाही महेश कुशवाहा की पत्नी निर्मला कुशवाहा को सम्मानित कर शहीद परिवार के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया।तिरंगा यात्रा में आगे आगे देशभक्ति गीतों बजते हुए डीजे और उसके पीछे भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। लंका मैदान से सरयू पांडेय पार्क, कचहरी तक का पूरा मार्ग तिरंगामय दिखाई दे रहा था। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।इसके अलावा मां मंत्री रविंद्र जायसवाल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित पदाधिकारीयो के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया गांव पहुंचे जहां शहिद पतिराम पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिजन सुरेश पाल को सम्मानित किया।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजेंद्र राय,अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सुनीता सिंह, भोनु सोनकर, डॉ. राजकुमार सिंह गौतम, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, रमेश सिंह पप्पू, बालकृष्ण त्रिवेदी,राजेश राजभर, जितेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. मुरहू राजभर, संकठा प्रसाद मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, विनोद खरवार,विनोद अग्रवाल, मनोज राय, डॉ. सानंद सिंह, अखिलेश सिंह, बीके त्रिवेदी, विश्व प्रकाश अकेला, किरन सिंह, दयाशंकर पांडेय, प्रवीन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, गर्वजीत सिंह,रामराज बनवासी, ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम राज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुमित तिवारी, अवधेश राजभर, सुमन बिंद, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्र प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण, कहा- महिला डेस्‍क को बनाएं और प्रभावी  

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी के जनपद गाजीपुर के आगमन पर सर्वप्रथम उनको …