Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजपा सरकार ने आम आदमी का तोड़ा है विश्‍वास- सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर: भाजपा सरकार ने आम आदमी का तोड़ा है विश्‍वास- सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। विधानसभा जखनिया के मौधिया गांव में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीडीए जन पंचायत में मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहां की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में 26 हजार स्कूलों को बंद करके गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की बहुत बड़ी साजिश की है। मांगी शिक्षा बेरोजगारी उद्योगपतियों को प्रोत्साहन योग महंगाई से  आम जनता और गरीब त्रस्त हो गये है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के विश्वास को तोड़ा है पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है थाना, तहसील व जिलों में लूट मची हुई है। कमजोर गरीब का कोई सुनने वाला नहीं ऐसी स्थिति में हम सब एक साथ मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। पीडीए जन पंचायत के आयोजक पूर्व प्रमुख मनिहारी श्री आजाद कनौजिया ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री शिवपूजन राजभर ने किया। संचालन मजदूर सभा के प्रदेश सचिव श्री जमुना यादव ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, गरीब राम, अवधेश यादव रामबचन यादव, जितेंद्र भारती,चन्दन यादव ,लल्लन राम, श्रीराम,  मनोज राजभर,अच्छे लाल राजभर, मुलेंदर राजभर, मिथिलेश राजभर, सूर्यमणि, तौसीफ, बैजनाथ राजभर, संजय राजभर, रामप्रवेश राजभर, ज्ञानेंद्र राजभर, संदीप, तपेश्वर राजभर, सुभाष चौहान,भरत कन्नौजिया, उज्जवल ,सुनील, जियालाल वर्मा,कमला, महेंद्र , अवधेश, ओमप्रकाश राजभर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सिंह, हिंद मेडिकल स्‍टोर सहित आधा दर्जन दुकानों पर ड्रग इंस्‍पेक्‍टर ने मारा छापा, मिली भारी अनियमितता, कहा- होगी कठोर कार्रवाई   

गाजीपुर। जिलाधिकारी गाजीपुर, अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने …