Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों ने स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में निकाली बाइक

सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों ने स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में निकाली बाइक

गाजीपुर। 15 अगस्त, 2026 को मनाए जाने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त, 2026 को प्रातः में बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ विकास भवन चौराहा से प्रस्थान कर रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री एवं महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार स्थित त्रिमुहानी तक पहुचे। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत बाइक रैली पुनः निर्धारित मार्ग से वापस रवाना होते हुए वापसी में मिश्र बाजार त्रिमुहानी से महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, कचहरी, शास्त्री नगर, स्वामी सहजानन्द डिग्री कॉलेज होते हुए रैली विकास भवन चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुयी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह बाइक रैली नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी। रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर विकास भवन चौराहा पहुंचकर बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। रैली के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, एकता और उत्साह के साथ मनाएं तथा हर घर तिरंगा अभियान की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हरियाली अमावस्या पर धीतुवा में हुआ वृहद पौधारोपण, कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के वैज्ञानिकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाजीपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के …