Breaking News
Home / अपराध / जखनिया दक्षिणी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

जखनिया दक्षिणी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

गाजीपुर। जखनिया दक्षिणी रेलवे फाटक पर शाम दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहादुर सिंह (निवासी ग्राम मुडि़यारी, जखनिया, गाजीपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लाल बहादुर सिंह जखनिया बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी रेलवे फाटक बंद था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह साइकिल समेत रेलवे फाटक से टकरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा शनिवार की शाम करीब 8:27 बजे ट्रेन संख्या 11038 के गुजरने के दौरान हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से लाल बहादुर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …