Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभाग बैठक सम्पन्न, अखंड भारत संकल्प दिवस 14 को

गाजीपुर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभाग बैठक सम्पन्न, अखंड भारत संकल्प दिवस 14 को

गाजीपुरl विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की विभाग बैठक गुरुबाग मे 7 अगस्त को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनकी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयीl बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत सह संयोजक संदीप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों जैसे अखण्ड भारत संकल्प दिवस, स्थापना दिवस, बूढ़े अमरनाथ यात्रा एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग को पूर्ण तैयारी, अनुशासन एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान बजरंग दल के नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसमें उज्ज्वल पांडेय को गाजीपुर नगर संयोजक, गोलू जायसवाल को रेवतीपुर प्रखंड संयोजक, आदित्य गुप्ता को वीरनो प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, शिवम कुशवाहा को मरदह प्रखंड सुरक्षा प्रमुख तथा राजन सिंह को जिला सह सुरक्षा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का ॐ के उच्चारण के साथ स्वागत एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी।बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री विनीत सिंह, विभाग मंत्री बुद्ध नारायण, प्रांत कार्यसमिति सदस्य ओमकार नाथ राय, विनोद उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, दिलीप उपाध्याय, उमेश तिवारी, बजरंग दल विभाग संयोजक अमित राय, जिला धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, बजरंग दल सदर संयोजक विनोद बजरंगी, संतोष बलोपासना प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर, बंटी दादा, उत्तम चौधरी, रामबाबू सैनी, संदीप मोदीनवाल सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगर के रसोई गैस उपभोक्‍ता परेशान

गाजीपुर। रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगरवासियो को सिलेंडर के लिए काफी …