Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगर के रसोई गैस उपभोक्‍ता परेशान

रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगर के रसोई गैस उपभोक्‍ता परेशान

गाजीपुर। रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगरवासियो को सिलेंडर के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर लेकर इधर से उधर भटक रहें है और वैकल्पिक व्‍यवस्‍था के सहारे बढ़े हुए दाम पर सिलेंडर ले रहे है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रामजी गैस एजेंसी जो नगर सहित आसपास के क्षेत्रो में रसोई गैस उपभोक्‍ताओ को सिलेंडर उपलब्‍ध कराती थी। कुछ विवाद के चलते गैस एजेंसी कई महीनो से बंद है, प्रशासन ने इसके लिए नंदगंज और चंदौली क्षेत्र के गैस वितरको की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था की थी लेकिन यह व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से पूरी नही हो पा रही है जिससे उपभोक्‍ता परेशान हो रहें है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभाग बैठक सम्पन्न, अखंड भारत संकल्प दिवस 14 को

गाजीपुरl विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की विभाग बैठक गुरुबाग मे 7 अगस्त को …