Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिले साथ ही अभिभावक भी हुए प्रसन्न

ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिले साथ ही अभिभावक भी हुए प्रसन्न

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में गंगा स्वयं सहायता समूह, तनू स्वयं सहायता समूह , रविदास स्वयं सहायता समूह ,  द्वारा बच्चों का नाप लेकर सिला गया ड्रेस प्राथमिक विद्यालय उसरहागांव, शिवधन पट्टी,तारडीह पर शुक्रवार को वितरित किया गया।जिससे बच्चो के चेहरे खिल उठे। देवकली ब्लाक के BEO  राजीव यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से तैयार कराई जा रही यूनिफॉर्म से दोहरा लाभ प्राप्त हो रहा है एक ओर बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म मिल रहें है वहीं दूसरी ओर समूह से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका का स्थाई माध्यम  प्राप्त हो रहा हॆ।इस अवसर पर शिवधनपट्टी के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ,उसरहागांव के प्रधानाध्यापिका रंजू सिंह सहित अभिभावक भी मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभाग बैठक सम्पन्न, अखंड भारत संकल्प दिवस 14 को

गाजीपुरl विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की विभाग बैठक गुरुबाग मे 7 अगस्त को …