Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत समस्‍याओं को लेकर सभासद जमानियां ने एसडीओ को सौंपा पत्रक

विद्युत समस्‍याओं को लेकर सभासद जमानियां ने एसडीओ को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार में अघोषित विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। लोकल फाल्ट के चलते बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। राधाकृष्ण मंदिर से लेकर गांधी चौक तक का हो गये जर्जर तारों ने उपभोक्ताओं के नाक में दम कर रखा है।    नगरवासियों की समस्याओं के दृष्टिगत सभासद प्रमोद यादव ने गुरुवार को एसडीओ विद्युत को पत्रक देकर राधाकृष्ण मंदिर से गांधी चौक व उसके आस पास तक के जर्जर तारों को बदलने तथा कवर्ड केविल लगाने, बस स्टैण्ड के पास खुले में लगे ट्रान्सफार्मर पर सुरक्षा जाली लगवाने सहित स्टेशन बाजार के लिए बनाया गया स्वतंत्र फीडर को यथाशीघ्र चालू करवाने की मांग किया है। सभासद ने बताया कि स्टेशन बाजार की विद्युत व्यवस्था चरमरा गया है, जर्जर तार फाल्ट के कारण बन रहे है वही खुले में लगा ट्रान्सफार्मर हादसे को आमंत्रित कर रह है। स्टेशन बाजार के लिए वर्षो से बना स्वतंत्र फीडर कुछ पोल व तार के न लगने के कारण चालू नहीं हो पाया है, जिससे स्टेशन बाजार निवार्ध विद्युत आपूर्ति से बंचित हो गया है। इन सभी समस्याओं के निदान हेतु मांग पत्र सौपा गया है। एसडीओं विद्युत लोकेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र विद्युत समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सीनियर वर्ग में गाजीपुर के तीन महिला खिलाड़ियों का सिलेक्शन मैच के लिए चयन – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट …