Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कॉलेज, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

पीजी कॉलेज, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गोराबाजार, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, फतेहुल्लाहपुर, गाजीपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पांडेय तथा SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड की ओर से जनरल मैनेजर प्रिंस गक्खर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एच.आर. मैनेजर श्री हिमांक यादव, श्री विपुल उपाध्याय एवं महाविद्यालय की ओर से एमओयू के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) जी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस एमओयू का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ते हुए इंडस्ट्रियल विजिट, इंटर्नशिप, कौशल विकास प्रशिक्षण, अनुसंधान सहयोग, करियर मार्गदर्शन, रोजगारोन्मुखी गतिविधियों तथा कृषि एवं एग्री-बिजनेस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। दोनों संस्थानों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय को नई दिशा देने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक शिक्षा एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के जनरल मैनेजर प्रिंस गक्खर ने कहा कि उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग वर्तमान समय की आवश्यकता है। इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा व्यावसायिक कार्य संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। एमओयू के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) जी. सिंह ने बताया कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की अपेक्षाओं के अनुरूप उद्योग-अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करेगा तथा विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। डॉ योगेश कुमार ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में छात्रों के बहुमुखी विकास और उद्यमिता विकास हेतु बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा दोनों संस्थानों ने भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को संयुक्त रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सीनियर वर्ग में गाजीपुर के तीन महिला खिलाड़ियों का सिलेक्शन मैच के लिए चयन – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट …