Breaking News
Home / खेल / सीनियर वर्ग में गाजीपुर के तीन महिला खिलाड़ियों का सिलेक्शन मैच के लिए चयन – शाश्वत सिंह

सीनियर वर्ग में गाजीपुर के तीन महिला खिलाड़ियों का सिलेक्शन मैच के लिए चयन – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर वर्ग (महिला) के सिलेक्शन क्रिकेट मैच का आयोजन आगामी 11 अगस्त व 12 अगस्त 2026 को कमला क्लब, कानपुर में किया जायेगा| उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी सूची के अनुसार गाजीपुर मंडल के जनपद मऊ की काजल चौरसिया, देवरिया जनपद की आकांक्षा मल तथा गाजीपुर जनपद की आयुषी यादव का चयन किया गया है| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने चयनित तीनों महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद सहित मंडल के लिए गौरव का विषय है| उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश और भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन करेंगे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गोराबाजार, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, फतेहुल्लाहपुर, गाजीपुर के मध्य …