गाजीपुर।प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक की कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 21-08-2026 से 23-08-2026 तक जनपद कोशाम्बी में आयोजित की गयी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज दिनांक 05-08-2026 (बुधवार) को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया,उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 70 खिलाड़ियो ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 13 बेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 08-08-2026 को प्रतारू 09.00 बजे तक प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता में जिला कुश्ती सचिव कमलेश यादव, मुमताज पहेलवान, योगेन्द्र सिंह यादव, राजू यादव, ओम प्रकाश, मनोज यादव एवं सिकन्दर सोनकर, प्रेमचंद यादव, भरत सिंह यादव ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, इस अवसर पर गाजीपुर के क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला बालक बॉक्सिंग ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 24-08-2026 से 25-08-2026 तक जनपद प्रयागराज में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में आज दिनांक 05-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 30 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 05 बेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 07-08-2026 को प्रातः 9 बजे डॉ0 सम्पुर्नानद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा,वाराणसी में चयन/ट्रायल्स हेतु प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर गाजीपुर बैडमिंटन प्रशिक्षक चन्दन यादव, प्रेमचन्द यादव, अंजनी वर्मा, राधेश्याम सिंह यादव तथा क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिती में किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला खो-खो चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..