Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के व्‍याख्‍यान समारोह में बोले प्रोफेसर योगेंद्र सिंह- टूल की तरह ही सहायता लें एआई का

राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के व्‍याख्‍यान समारोह में बोले प्रोफेसर योगेंद्र सिंह- टूल की तरह ही सहायता लें एआई का

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक के साथ ही साथ परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया भी गतिमान है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शंभू शरण प्रसाद के अनुसार महाविद्यालय में एम ए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र एवं गृह विज्ञान तथा एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में नवीन प्रवेश हेतु  प्रवेश काउंसलिंग दिनांक 6 अगस्त 2026 को पूर्वाहन संपन्न होगी। सभी इच्छुक एवं अर्ह छात्राएं  काउंसलिंग के लिए अपने विषय से संबंधित विभागों में अपने आवेदन पत्र एवं एवं सभी शैक्षिक प्रपत्रों के साथ अपने विषय के विभाग प्रभारी के सम्मुख उपस्थित हो। महाविद्यालय की मुख्य शास्ता डॉ सारिका सिंह के अनुसार महाविद्यालय में प्रवेशित सभी छात्राओं की कक्षाएं प्रारंभ है। बीए बीएससी में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। बी ए में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं दिनांक 14 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन प्रवेश आवेदन कर प्रतिदिन बी ए प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार से संपर्क कर अपना प्रवेश ले  सकती हैं जबकि बीएससी की छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात बीएससी प्रवेश प्रभारी डॉ दिवाकर मिश्रा से संपर्क कर प्रवेश की कार्रवाई पूर्ण कर सकती हैं। बीए/ बीएससी में प्रवेश महाविद्यालय में सीटें रिक्त रहने तथा विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल खुले रहने तक तक जारी रहेगी। महाविद्यालय द्वारा बीएससी में मूल सीटों के सापेक्ष अधिक आवेदन आने की फल स्वरुप सीट वृद्धि के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को पत्र भी लिखा गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्‍यक्ष सुजीत सिंह और महामंत्री बनें डॉ. लाल बहादुर

गाजीपुर। समता पीजी कॉलेज सादात में महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई का सर्वसम्मति से …