ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू के प्रयास से नंदगंज से शादियाबाद जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हाईमास्ट लाइट स्थापित कराई गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों तथा आसपास के मोहल्लेवासियों को रात के समय बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर विधानसभा के सचिव अमन जायसवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक जै किशन साहू ने संबंधित विभाग से समन्वय कर हाईमास्ट लाइट लगवाने की पहल की। लाइट के स्थापित होने से मार्ग पर अंधेरे की समस्या काफी हद तक दूर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा का लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले रात के समय इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हाईमास्ट लाइट लगने से पूरे क्षेत्र में उजाला रहेगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी और राहगीरों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। हाईमास्ट लाइट स्थापित होने पर मोहल्लेवासियों ने विधायक जै किशन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य जनहित में अत्यंत उपयोगी है और इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..