Breaking News
Home / खेल / “मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमकीं शाह फ़ैज़ की बेटियाँ, राज्य स्तर पर अब दिखाएँगी दम”

“मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमकीं शाह फ़ैज़ की बेटियाँ, राज्य स्तर पर अब दिखाएँगी दम”

गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, वाराणसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। दिनांक 03 अगस्त 2026 को आयोजित मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विद्यालय की छात्राएँ अंजलि यादव, दीक्षा उपाध्याय एवं विशाखा यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 09 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में किया जाएगा। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के बॉक्सिंग कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी, प्रधानाचार्य  इकरामुल हक़, उप-प्रधानाचार्य  हनीफ़ सिद्दीकी एवं  समन्वयक  अंजलि श्रीवास्तव ने चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शिवमंदिर रंगमहल सैदपुर घाट पर 9 अगस्‍त को निकलेगी भव्‍य कलश यात्रा

गाजीपुर! श्रीराम जानकी व शिवमंदिर रंगमहल सॆदपुर घाट परिसर मे  श्री रामचरित मानस पाठ व …