Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वरोजगार व लघु उद्योग लगाने के लिए ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को फल संरक्षण विभाग कर रहा है प्रोत्साहित

स्वरोजगार व लघु उद्योग लगाने के लिए ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को फल संरक्षण विभाग कर रहा है प्रोत्साहित

गाजीपुर। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वाधान में जनपद के ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत खालिसपुर में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोवेशनल अधिकारी संजय सोनी के द्वारा को फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में फोल्डर, कॉपी, पेन, किताब वितरण किया तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेषित किया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता राजेश यादव, अंजू कुशवाहा, सूरज कुमार कुशवाहा ने लोगों को भारत की अवधारणा से जोड़ते हुए खाद्य प्रसंस्करण आधारित रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तार से जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वरोजगार लगाने के लिए आटा चक्की व फूलों से निर्मित उत्पादों का संस्करण एवं लघु उद्योग स्थापित कर ग्रामीण युवा और महिलाओं को कम लागत में सफल उद्यमी बन सकते हैं । इस अवसर पर राजू फ्रूट प्रोडक्ट्स वाराणसी के संस्थापक हसीन महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव को साझा किया। प्रवक्ता सुधीर कुमार खाद्य प्रसंस्करण ने दो दिवसीय मुख्यमंत्री के उद्योग नीति एवं स्वरोजगार पर अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार स्थापित करने के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें कम लागत से अच्छी आए की जा सके । अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लघु उद्योग एवं स्वयं रोजगार से संबंधित आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर, खोवा उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों लगाने की प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 5 अगस्‍त को होगा कुश्‍ती का जिला स्‍तरीय ट्रायल्‍स

गाजीपुर । क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के …