Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जखनियां विधानसभा के बसपा सेक्‍टर प्रभारी विजय सहाय सहित सैकड़ो बसपाईयो ने किया भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण

जखनियां विधानसभा के बसपा सेक्‍टर प्रभारी विजय सहाय सहित सैकड़ो बसपाईयो ने किया भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आज जखनियां विधानसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ से अधिक महिला एवं पुरुष बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बसपा सेक्टर प्रभारी विजय सहाय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित ज्वाइनिंग समारोह में सभी नवागंतुकों को मोबाइल के माध्यम से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई तथा भाजपा का पटका एवं टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संसद तक पहुंचने में कांग्रेस के षड्यंत्रों के कारण अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” की मानसिकता को अपनाते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में संविधान को खतरे में बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन देश की जागरूक जनता ने उनके मंसूबों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के बाद गाजीपुर के विकास की गति अवरुद्ध हो गई, जिसे अब नई दिशा देने की आवश्यकता है। भाजपा विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है और इस महायज्ञ में शामिल होने वाले सभी साथियों का पार्टी हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करती है। युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि अनेक राजनीतिक दलों ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम लिया, लेकिन उनके विचारों, आदर्शों और सम्मान को आगे बढ़ाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता, गरीब कल्याण और दलित उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सेक्टर प्रभारी विजय सहाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह दल है जिसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को सम्मान दिया और दलित, वंचित तथा पिछड़े समाज के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बसपा से भाजपा में शामिल हुए अनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है तथा संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ‘पप्पू’, संकठा प्रसाद मिश्र, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, राजेश राजभर, झून्ना सिंह, बलवंत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सशांक राय, राजन प्रजापति, राजेश सोनकर, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, अभिनव सिंह ‘छोटू’,सुमन बिंद,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

दहेज हत्‍या की दो आरोपी गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित …