Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्‍पन्‍न, धरना सफल बनाने पर हुई चर्चा

नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्‍पन्‍न, धरना सफल बनाने पर हुई चर्चा

गाजीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह की अध्यक्षता में श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय बरहपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में नन्दगंज को तहसील बनाने एवं नगर पंचायत बनाने हेतु दिनांक 9जून से 9अगस्त तक जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से चलायें जा रहे हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा और जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में  धरना प्रदर्शन आयोजित करने पर चर्चा की गयी। मोर्चा के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरजू पांडे पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नन्दगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और बदली हुई भौगोलिक परिस्थितियों एवं बढ़ती आबादी के चलते नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा है। 18 अगस्त 1942 को नन्दगंज में हुए ट्रेन लूट की घटना ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और फौजियो का है,जब भी देश को जरूरत पड़ी है इस क्षेत्र के नौजवानों ने अपना लहू देकर  इस देश को सजाने और संवारने का काम किया है। इसके बावजूद यह क्षेत्र आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी सरकार की निगाह नहीं पड़ी है। विकास के नाम पर  नन्दगंज चीनी मिल थी वह भी बंद हो गयी। इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा उदासीन रहे हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से  डा.शशिकांत सिंह,अजय उपाध्याय, सुनील प्रजापति, सिद्धार्थ कश्यप, रामदुलारे प्रजापति, बब्लू अली, राकेश,अमन कुमार सिंह,केदार सिंह, बुलबुल सिंह, बृजेश सिंह, शिवनारायण सिंह खरवार आदि मौजूद थे।इस बैठक का संचालन तरुण प्रकाश सिंह ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

दहेज हत्‍या की दो आरोपी गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित …