गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में हर विधानसभा में वीरांगना फूलन देवी के जीवन पर चर्चा कराने, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, खाद की अनुपलब्धता, किसानों, छात्र नौजवानों के उत्पीड़न, अनियमित विधुत आपुर्ति , तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज मुल्क मोदी -शाह की तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। इस सरकार की तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों के आगे ब्रिटानी हुकूमत भी शर्मिंदा हैं। इस सरकार की तानाशाही और पुंजीपरस्त नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि यह सरकार गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बांतों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, महेंद्र चौहान,अरूण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली,डॉ समीर सिंह, मुन्नीलाल राजभर,तौकीर खां, तहसीन अहमद, जै हिंद यादव,जमा खां रविन्द्र प्रताप यादव,सुशील जायसवाल,रामजी राय ,दिनेश यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव,रामधीरज शास्त्री ,मदन यादव,सदानंद कन्नौजिया, कैलाश यादव,वंश बहादुर कुशवाहा, दिनेश कुमार गुजराल,रामदरश पाल, पप्पू कुशवाहा,सदानंद यादव, कैलाश यादव, बांबी चौधरी,संतोष यादव,पूजा गौतम, रीना यादव,भानु यादव,सोनू खां, अदनान अहमद, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इसी के साथ आज विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा जी का जन्म दिन बंशी बाजार स्थित मैरिज हाल रायल पैलेस में केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..