गाजीपुर! नगर पंचायत सैदपुर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सोनकर के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। भावुक माहौल के बीच कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सुरेंद्र सोनकर की नियुक्ति उनके कार्यकाल में हुई थी और उन्होंने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर और शशि सोनकर ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। अध्यक्षता कर रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने कहा कि सुरेंद्र सोनकर की कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अवसर पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, अधिशासी अधिकारी अर्जुन राजभर, चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष सोनकर, भाजपा नेता अविनाश बरनवाल, सुमन कमलापुरी, पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, विकास बरनवाल, अश्वनी दुबे, रमेश प्रजापति, सभी सभासद आदि थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..