Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साइबर सेल ने शिकायताकर्ता को वापस कराया एक लाख दस हजार रुपया  

साइबर सेल ने शिकायताकर्ता को वापस कराया एक लाख दस हजार रुपया  

गाजीपुर। जनपदीय साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता के गेमिंग के नाम पर हुई फ्रॉड की 1,10,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। आवेदिका रीना चौहान पत्नी संतोष चौहान निवासी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ गेमिंग के नाम पर यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया जिसमें पीडिता द्वारा तत्काल साइबर बेबसाइट पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपदीय साइबर सेल  द्वारा आवेदिका उपरोक्त की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के साथ फ्रॉड की गयी कुल 1,10,000/- रुपये होल्ड करायी गयी तथा उक्त होल्ड धनराशि को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में कोर्ट आर्डर के माध्यम से आवेदिका को के खाते में सकुशल वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली पर डीएम सख्‍त, दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया …