Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में मनाई गई कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में मनाई गई कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उन्हीं के चंदन नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुंशी जी हिंदी साहित्य के महान लेखक होने के साथ साथ आजादी की लड़ाई के महान योद्धा थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जमकर कलम चलायी।वह हमेशा समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने साहित्य की सच्चाई को धरातल पर उतारने का काम किया।वह अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त गैरबराबरी को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि आज जब देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फ़ैलाने की कोशिश हो रही है ऐसे दौर में मुंशीजी एक बार फिर प्रासंगिक हो गये हैं।विस गोष्ठी में मुख्य रूप से नीरज श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव,हिमांशु,आर्यन,हर्ष, प्रियांशु आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: पेंशनभोगियो की मृत्‍यु की सूचना तत्‍काल कोषागार कार्यालय को दें- कोषाधिकारी

गाजीपुर! वित्त विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ, निदेशालय, कोषागार उ०प्र०, व पेंशन निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा …