गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस द्वारा आयोजित छह दिवसीय TVS महा एक्सचेंज मेला ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के पहले चार दिनों में ही 70 से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग एवं डिलीवरी की जा चुकी है। इनमें ग्रामीण ग्राहकों की पहली पसंद TVS रेडियान रही। फर्म के प्रबंध निदेशक सुभीत जायसवाल ने बताया कि खेती, दुग्ध व्यवसाय, छोटे व्यापार एवं दैनिक उपयोग के लिए रेडियान सबसे उपयुक्त विकल्प बनकर उभरी है। इसकी चौड़ी और लंबी सीट, मजबूत स्टील कैरियर व हुक, जिन पर दूध के बाल्टे, गैस सिलेंडर, पार्सल और अनाज के बोरे जैसे सामान आसानी से ले जाए जा सकते हैं, ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा 18 इंच के बड़े गोटी वाले टायर कच्ची और पक्की दोनों सड़कों पर बेहतर पकड़ देते हैं, जबकि हेवी-ड्यूटी शॉकर भारी वजन के साथ भी आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं। 110 सीसी का दमदार इंजन, 10 वर्ष तक की वारंटी तथा 65–70 किमी प्रति लीटर तक की माइलेज इसे कम खर्च में अधिक उपयोगी मोटरसाइकिल बनाते हैं। मेले के दौरान TVS रेडियान की शुरुआती कीमत ₹70,150 से उपलब्ध है। ग्राहक मात्र ₹10,000 जमा कर आसान किस्तों पर वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही किसी भी कंपनी की पुरानी मोटरसाइकिल पर न्यूनतम ₹10,000 एक्सचेंज मूल्य की गारंटी और प्रत्येक वाहन की खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..