Breaking News
Home / खेल / बरुइन जमानियां के लाल का यूपी प्रीमियर लीग में हुआ चयन, गाजीपुर का बढ़ा मान

बरुइन जमानियां के लाल का यूपी प्रीमियर लीग में हुआ चयन, गाजीपुर का बढ़ा मान

गाजीपुर। जमानियां तहसील क्षेत्र के बरूईन गांव निवासी और बाएं हाथ के प्रतिभावान बल्लेबाज रघुराज प्रताप सिंह पुत्र रजनीकांत सिंह का चयन यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के लिए हुआ है। आगामी 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित लीग में रघुराज ‘गोरखपुर लायंस’ की टीम से खेलते हुए नज़र आएंगे। इस टीम की कमान भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे ध्रुव जुरैल के हाथों में है। रघुराज प्रताप सिंह का चयन दिल्ली में आयोजित ट्रायल्स के ज़रिए हुआ है, जहां गोरखपुर लायंस ने उन्हें 2.50 लाख रुपये की बेस प्राइज़ पर अपनी टीम में शामिल किया है। झाँसी एक स्कूल के छात्र रहे रघुराज इससे पूर्व उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में भी अपनी जगह बना चुके थे। क्षेत्र के बरूईन गांव के लाल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने रघुराज को बधाई देते हुए आगामी टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। रघुराज के पिता रजनीकांत झांसी में एक कम्पनी में कार्यरत है, जिससे शिक्षा दीक्षा झांसी में हुआ। बाबा उमाकांत सिंह अवकाश प्राप्त खेल शिक्षक है। इस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फ़ैज़ के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

गाज़ीपुर। राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित 4वीं उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, …