Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सीएम योगी के आगमन के कार्यक्रम के तैयारियो का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

सीएम योगी के आगमन के कार्यक्रम के तैयारियो का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने नवीन मंडी, यूसुफपुर मोहम्मदाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध मानकों के अनुरूप किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी वि/रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फ़ैज़ के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

गाज़ीपुर। राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित 4वीं उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, …