Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा

एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर (कछुआ) के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सिंगल रोड पर पलट गया। ट्रक पलटने से उस पर लदे सैकड़ों सिलेंडर सड़क और आसपास के खेत में बिखर गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बिहार से 342 इंडेन गैस की टंकी लेकर एक ट्रक बहरियाबाद थाना अंतर्गत अकबरपुर अहियाईं स्थित इंडेन गैस गोदाम पर जा रहा था। इसी दौरान रायपुर कछुआ के पास सिंगल रोड होने के कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि प्राथमिक विद्यालय को पार करके आगे जाने के बाद ट्रक पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सिलेंडर लदा ट्रक पलटने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक कमलेश कुमार और खलासी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बहरियाबाद थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर उमेश सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गैस लीकेज आदि की भी जांच की गई, जिसमें सब कुछ सुरक्षित पाया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सिद्धपीठ हथियाराम मठ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरू पूर्णिमा

गाजीपुर।सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर …