Breaking News
Home / अपराध / पुलिस मुठभेड़ में कुख्‍यात अपराधी भोंदू घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में कुख्‍यात अपराधी भोंदू घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 28.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद मय हमराह द्वारा बेद बिहारी पोखरा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस वालो को देखकर वापस अटवा मोड की तरफ भागने  लगा तभी प्रभारी निरीक्षक कासिमबाद द्वारा थानाध्यक्ष नोनहरा को अवगत कराया गया जो महेशपुर कला में मौजूद थे, तभी संदिग्ध ब्यक्ति ग्राम कागजीपुर की तरफ भागने लगा कि आगे सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण मोड़ पर मोटरसाइकिल सहित गिर गया अपने आप को घिरा पाकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे असलहे से फायर किया कि आत्मरक्षार्थ में पुलिस के द्वारा फायर किया जो संदिग्ध व्यक्ति के बायें पैर के घुटने के नीचे गोली लगी । मौके पर पहुँचकर नाम पता पुछा गया तो अपना नाम इमरान उर्फ भोंदू पुत्र इरसाद निवासी नोनहरा (भटोली) थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष  बताया जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतुस व 01 अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर सुपर स्पेण्डर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0–295/2026 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल अभियुक्त इमरान उर्फ भोंदू के जीवन सुरक्षार्थ हेतु सी0एच0सी0 कासिमाबाद उपचार हेतु भेजा गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सिद्धपीठ हथियाराम मठ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरू पूर्णिमा

गाजीपुर।सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर …