Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: संविधान और लोकतंत्र विरोधी है भाजपा सरकार- गोपाल यादव

गाजीपुर: संविधान और लोकतंत्र विरोधी है भाजपा सरकार- गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशी बाजार स्थित डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई।आज ही के दिन महात्मा ज्योति राव फूले जी द्वारा संकल्पित आरक्षण को महाराजा छत्रपति शाहू जी महाराज द्वारा अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया गया था। आज ही के दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था।इस संगोष्ठी मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।इस सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी  छीनी जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर यह सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने का काम कर रही है,वह उनको शिक्षा से वंचित करना चाहती है वह नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। यह सरकार गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की जुल्म और ज्यादती लगातार बढ़ती जा रही है। इस सरकार के अंदर संवेदना नहीं है। उन्होंने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों नौजवानों और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है।यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बांतों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव,  राजकुमार पांडेय, निजामुद्दीन खां, अमित ठाकुर, अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में मनाया गया हिंदी दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजस अंतरगत सत्यदेव इंटरसे स्कूल गाजीपुर में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजस …