Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने निभाया अपना वादा, अंबेडकर पार्क समिति को दिया 50 हजार रूपये

घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने निभाया अपना वादा, अंबेडकर पार्क समिति को दिया 50 हजार रूपये

गाजीपुर। मोहम्मदबाद विधानसभा के सेमरा ग्राम स्थित अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और विकास के लिये विगत 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन पूर्व सांसद घोसी अतुल राय ने आर्थिक सहयोग करने का वादा किया था आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को उसी वादे को निभाने के लिये अतुल राय सेमरा पहुँचे ,वहां उनका स्वागत अशोक राय ,अजय राय ,मनोज डब्लू ,जोगिंदर राम, राजेन्द्र राम ,रामभवन राजभर एवं गोविंद यादव ने माल्यार्पण करके किया, घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। तत्पश्चात घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सेमरा अंबेडकर पार्क विकास समिति को ₹50000, रुपये डॉ अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और विकास के लिए दिया, वहाँ उपस्थित सिंटू ,बब्बू , भीम राम ,कुशहर , आर्पित त्यागी ,शुभम, विनोद राय एवम भज्जू अतुल राय को इसके लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित होकर खिलाड़ीयों की कार्यक्षमता और मानसिक दृढ़ता में होती है वृद्धि: अभिषेक सिंह                       

गाजीपुर। पी० जी० कॉलेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। …