Breaking News
Home / अपराध / गंगा नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत

गंगा नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माहेपुर निवासी कृष्णा बिंद (साढ़े तीन वर्ष) व प्रिया बिंद (5) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है। मृतक बच्चे संतोष बिंद के है। बच्चे सुबह घूमते हुए गंगा नदी किनारे गये थे। कुछ लोंगो ने उन्हें वहां देखा तो वापस जाने को कहा था। बच्चे पुनः घूमकर गंगा नदी किनारे गये और नदी में उतर गये। डूबते बच्चों को दूर खड़े आदमी ने देख कर शोर मचाया जबतक लोग वहां पहुंचते तबतक दोनों बच्चे डूब गए थे। बच्चों का शव गंगा नदी से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कालेज के दिव्‍यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्रायें जो 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र …