गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह गाजीपुर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सर्विस एवं एकदिवसीय परीक्षाएँ इत्यादि की परीक्षापूर्व तैयारी हेतु जनपद गाजीपुर में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। उक्त के क्रम में इच्छुक अध्यापन कार्य हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएँ अतिथि व्याख्याताओं के रूप में ली जायेगी। व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाने वाले व्याख्याताओं/विषय विशेषज्ञों को प्रति व्याख्यान की अवधि निर्धारित 90 मिनट होगी। योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं को जिला स्तर पर चयन समिति की अनुशंसा से साक्षात्कार या ट्रायल लेक्चर के उपरान्त कोचिंग केन्द्र में इम्पैनलमेन्ट निम्न शर्तों के अधीन किया जायेगा। विषय जिसमें अतिथि व्याख्याताओं की आवश्यकता है, जिसमें सिविल सेवा के लाभार्थियों को विषय समाज, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, आंतरिक सुरक्षा, समसामयिक घटनाएँ भूगोल भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नीतिशास्त्र इतिहास, भारतीय राज्यव्यवस्था, पर्यावरण की शैक्षिक योग्यता सिविल सेवा के लिए विश्वविद्यालय राजकीय डिग्री कालेजों के शिक्षक तथा आई०ए०एस० (मुख्य) परीक्षा अथवा पी०सी०एस० (साक्षात्कार) अथवा दो बार पी०सी०एस० (मुख्य) परीक्षा में शामिल अथवा किसी निजी कोचिंग संस्थान में तीन वर्ष का अनुभव वाले अतिथि व्याख्याताओं के रूप में कार्य करने वाले आवेदन कर सकते है। तथा एक दिवसीय (व्दमकंल) को विषय में सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल भूगोल, उत्तर प्रदेश विशेष, भारतीय राज्यव्यवस्था, करेन्ट अफेर्वस,गणित रीजनिंग अंग्रेजी एवं हिन्दी में शैक्षिक योग्यता एक दिवसीय/एस०एस०सी० परीक्षा के शिक्षकों के वयन हेतु मानदंड किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और कम से कम 2 वर्षों का शिक्षण अनुभव वांछनीय है। उन्होने बताया कि इच्छुक अतिथि प्रवक्ता शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित अपना बायोडाटा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर में दिनांक 05.08.2026 को सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ट्रायल लेक्चर में अति उत्तम फीडबैक वाले व्याख्याताओं का ही इम्पैनेलमेन्ट किया जाएगा।डेमो लेक्चर, होंगे जिनका कोई मानदेय भुगतान नहीं होगा, जो पूर्णतः छात्रों के फीडबैक पर होगा।अन्य सेवा शर्ते मानक संचालन प्रक्रिया, निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के अनुसार होंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..